कलशयात्रा

जितेंद्र पाठक (मुंगेर):जिले के  दक्षिणेश्वर कालका मंदिर कलई गांव में 151 महिलाओं एवं बालिकाओं ने कलश यात्रा निकालकर कलईया नाथ महादेव मंदिर में जल को अर्पित किया। इस अवसर पर गुना पंचायत के मुखिया अनिल तांती, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा, उप मुखिया हिमांशु पाठक सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे। कलश यात्रा में रूपा कुमारी प्रियंका कुमारी सहित सभी महिलाओं और युवतियों ने माथे पर कलश लेकर ब्रह्मदेव स्थान से होते हुए राजपूत टोला से घूमते हुए महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर कलश  भरे जल को रखा। इस मौके पर पूजा समिति के रोहित कुमार पाठक, गोरेलाल पाठक, लक्ष्मण पाठक, आचार्य राहुल यादव, राजा कुमार पाठक, शुभम पाठक, सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे। हरपुर थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ मंदिर से होते हुए परिक्रमा करते हुए जुलूस को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण माहौल में कलश यात्रा का समापन किया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post