कार्यक्रम का शानदार आयोजन

कार्यक्रम का शानदार आयोजन

जितेंद्र पाठक (मुंगेर): सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर जमालपुर में सोमवार को संघ शताब्दी वर्ष को समर्पित वार्षिक उत्सव सृजन भव्यता के साथ आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर संस्कृत उमंग से गूंज उठा । जहां छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। जिसमें सम्मानित अतिथियों ने दीप जलाकर मां सरस्वती के आशीर्वाद से कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इसके बाद वंदना और प्रधानाचार्य छत्तू साह द्वारा अतिथि परिचय प्रस्तुत किया गया बहन मोहित और सिमरन द्वारा प्रस्तुति स्वागत गीत गया ।  मुख्य अतिथि सहायक थाना प्रभारी जमालपुर सत्तो पासवान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का पालन करने पर जोर दिया इस कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉक्टर बच्चन सिंह उपाध्यक्ष रत्न घोष सचिव चंद्रशेखर खेतान कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार शैल कुमारी सुप्रिया सुमन लक्ष्मी खुशबू कुमारी पूनम क्रांति सीमा सिंह श्वेता गुप्ता शर्मीली वाला हरे कृष्ण नारायण कमल किशोर और नगर के विभिन्न शिशु विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments