दक्षिणी घोघा पंचायत के पूर्व मुखिया गिरीश लाल की पत्नी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर



बेतिया/चनपटिया।दक्षिणी घोघा पंचायत के पूर्व मुखिया गिरीश लाल की पत्नी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अंततः उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन बना रहा।
मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। जानकारी के अनुसार बेटे की उम्र लगभग 15 वर्ष और बेटी की उम्र करीब 10 वर्ष बताई जा रही है। कम उम्र में मां के साये के उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post