रामपुर गांव की राखी कुमारी ने जिला टॉपर बनकर अपने क्षेत्र का नाम किया रोशन

जितेंद्र पाठक टेटिया बंबर (मुंगेर):
संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव की रहने वाली राखी कुमारी ने  मैट्रिक में जिला टॉपर बनकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। राखी कुमारी ने 478 अंक लाकर अपने माता-पिता और घर वालों के सपनों को साकार किया। रामपुर गांव की रहने वाली राखी के पिता अपने घर में बिजली रिपेयरिंग का काम करते हैं। राखी उनकी दूसरी पुत्री है बड़ी लड़की का नाम रुचि कुमारी छोटी लड़की का नाम सोनम कुमारी और एक लड़का साहिल कुमार है। राखी की मां गृहिणी है। राखी कुमारी ने अपने महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर अपने शिक्षकों का नाम भी रोशन किया है। राखी के पिता ने अपनी बेटी के इस कार्य की काफी सराहना की है, और उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। राखी का कहना है की आने वाले समय में उसका सपना डॉक्टर बनने का है इसके लिए वह कठिन से कठिन मेहनत करने से नहीं चुकेगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post