मूर्ति विसर्जन के साथ चैती पूजा सम्पन्न

बांका:देर रात चांदन के पुराना बांध में माता दुर्गा की जय कारे के साथ मूर्ति विसर्जन होते ही चैती दुर्गापूजा का समापन हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में सबसे अधिक भीड़ शनिवार अंतिम दिन ही हुई। इस अवसर पर मेला परिसर में बिक्री भी खूब हुई खास कर इन दिनों मेगी,चाउमिन के साथ छोला की खूब बिक्री हुई जबकि छोटे छोटे बच्चों के खिलौने भी खूब बिके। इस अवसर पर मेला आने वाले भक्तों को खीर का प्रसाद वितरण किया गया। गाजे बाजे और जयकारे के साथ मंदिर से बाजार होकर थाना होते हुए प्रखंड परिसर से पुराना बांध तक लोगों का हुजूम माता के विसर्जन के लिए गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा,अरुण पोद्दार,आदित्य पोद्दार कारू पोद्दार,मनोज पोद्दार एवं संजय सुमन दुबे,भानु बाजपेयी,मनोज तिवारी, सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post