रजौन में पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ गायत्री महामंत्र लघु अनुष्ठान संपन्न

रजौन में पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ गायत्री महामंत्र लघु अनुष्ठान संपन्न

रजौन,बांका :- रजौन थाना मार्ग स्थित राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर के वेद माता गायत्री मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय गायत्री महामंत्र लघु अनुष्ठान एवं जप-तप कार्यक्रम शनिवार को दशमी के अवसर पर भव्य पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चले इस आध्यात्मिक उत्सव के समापन पर भक्ति, सेवा और संस्कार का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ विधि-विधान से पूजन के उपरांत 11 कुंवारी कन्याओं और 3 बटुकों को आदरपूर्वक भोजन कराया गया। विदाई के समय सभी कन्याओं और बटुकों को कॉपी-कलम, चुनरी एवं अन्य उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार के सदस्यों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिसमें मुख्य रूप से बद्री सिंह वानप्रस्थी, प्रो. जयकुमार राणा, डॉ. प्रताप नारायण सिंह, सच्चिदानंद मंडल, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामरूप चौधरी, संजय कुमार चौधरी, धनंजय साह, प्रेमशंकर, रमाकांत साह, पप्पू शर्मा, नीलम राणा, बबिता देवी, अंजना भारती, शोभा रंजना मंडल, अंजना सिन्हा, लवली रंजन, अमृता सिन्हा, जयमाला देवी, हेमलता देवी, विंदु देवी, डिंपल देवी, नंदा कुमारी, श्रुति सिन्हा, अस्मिता कुमारी, विष्णु कुमार, हरिओम ऋषि और श्रेयांश कश्यप सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे अनुष्ठान के दौरान गायत्री महामंत्र की गूँज से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments