लावारिस ऑटो से 2 अलग-अलग ब्रांड की 60 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

लावारिस ऑटो से 2 अलग-अलग ब्रांड की 60 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

​रजौन ,बांका :-रजौन थाना क्षेत्र के चकमहमुद गांव के समीप रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की मध्य रात्रि छापेमारी कर लावारिस अवस्था में खड़ी एक ऑटो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए रजौन थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, हालांकि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही शराब तस्कर और ऑटो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहे। वहीं बरामद ऑटो की तलाशी लेने पर पुलिस ने दो अलग-अलग ब्रांड की कुल 60 बोतल विदेशी शराब बरामद की है, जिसमें 375 एमएल वाली रॉयल स्टैग ब्रांड की 53 बोतल एवं आइकॉनिक व्हाइट ब्रांड की 7 बोतल शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 22.500 लीटर बताई गई है। तलाशी के दौरान शराब के साथ-साथ उक्त ऑटो से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने शराब और ऑटो को जब्त कर लिया है और बरामद मोबाइल के जरिए फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह के साथ मुख्य रूप से गृहरक्षक सिपाही बाल्मीकि पंडित एवं गिरीश प्रसाद सिंह शामिल थे। फिलहाल पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्ट:- के आर राव 

Post a Comment

0 Comments