नयी ट्रेन के समय में परिवर्तन की मांग

बांका:एक अप्रैल से चलने वाली नयी जसीडीह बांका ट्रेन के समय में परिवर्तन की मांग अभी से उठने लगी है। खास कर बिहार की सीमा दर्दमारा से चांदन,ईनारावरण,कटोरिया करझोसा से रोजाना कोर्ट कचहरी सहित निबंधन कार्यालय जाने वाले लोगों के अलावे अन्य सरकारी कर्मी जो देवघर से अमरपुर तक बस द्वारा बांका जाते हैं ऐसे यात्री को इस ट्रेन से कोई फायदा नहीं होने वाला है।क्योंकि बांका जाने वाला अधिकतर लोग कचहरी या निबंधन कार्यालय के साथ कोर्ट कचहरी और सरकारी कर्मी होते हैं इसलिए नई ट्रेन का समय सरकारी कार्यालय के समय पर पहुंचने वाला होना चाहिए तभी सभी को लाभ हो सकता हैं। इसके लिए नई ट्रेन जसीडीह से आठ से नौ के बीच खुल कर बांका 10 बजे तक आती है तो सभी लाभ होगा उसी तरह चार से पांच के बीच बांका से खुलने पर रोजाना चलने वाले लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। जबकि वर्तमान समय में इन लोगों को कोई लाभ होने वाला नहीं है।इस संबंध में अधिकतर अधिवक्ता में कृष्ण मोहन प्रसाद, राजेश गुप्ता,शिवशंकर यादव,गणेश यादव सभी कटोरिया से एवं विकास चंद्र पांडेय, बलराम यादव,राजेंद्र पंडित,कामदेव मंडल,राकेश राय सभी अधिवक्ता चांदन ने जहां इस ट्रेन का स्वागत किया हैं वहीं अपने विधायक मनोज यादव के साथ मिलकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से मिलकर समय सारणी में परिवर्तन की मांग का निर्णय लिया है। इस संबंध में बेलहर विधायक मनोज यादव का कहना है कि मांग पूरी तरह जायज है इसलिए हमलोग भी इसका समर्थन करते हुए जनता को अधिक लाभ मिले इस पर ध्यान देते हुए अपनी मांग भी रेलमंत्री की समक्ष रखेंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post