प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में लाभुक को मिला दो लाख का चेक

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में लाभुक को मिला दो लाख का चेक

बांका:गुरुवार को चांदन प्रखंड मुख्यालय  के बस स्टैंड स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत गौरीपुर पंचायत के बभनदेवा निवासी विनोद चौधरी को उसकी पत्नी सुनीता देवी की आकस्मिक मौत पर दो लाख का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमितेश कुमार ने बताया कि सुनीता देवी अपने पति को ही नोमानी बनाया गया था। बैंक द्वारा मृतिका सुनीता देवी की मृत्यु के बाद नियमानुसार सारी कागजी प्रक्रिया पूरा कर उसके पति को चेक प्रदान किया गया। चेक प्राप्त कर लाभुक विनोद चौधरी ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब परिवार के लिए काफी लाभदायक है। इस अवसर पर सभी बैंककर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments