बांका: चांदन प्रखंड के एक मात्र दक्षिणी वारने पैक्स चुनाव के लिए 20 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव चरम पर पहुंच गया है।सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए मात्र दो उम्मीदवार वर्तमान अध्यक्ष हेमराज कुमार यादव और पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार वर्णवाल को अपना अपना चुनाव चिह्न मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि इस दोनों के बीच सीधा मुकाबला होना है। जबकि कार्यकारिणी के लिए कुछ 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार घर घर जाकर अपना और अपने समर्थक कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव प्रचार को अंतिम रूप देकर मतदाता को अपने पक्ष में करने के लिए हर प्रकार का प्रयास कर रहे हैं। पिछले चुनाव में यहां मतदाता की कुल संख्या 670 था। जबकि वर्तमान अध्यक्ष द्वारा मतदाता सूची में 464 नये नाम जोड़ कर मतदाताओं की कुल संख्या 1134 कर दिया गया है।जिससे अब उम्मीदवार को अधिक मेहनत कर अधिक मतदाता को अपने पक्ष में करना होगा।वर्तमान अध्यक्ष हेमराज कुमार यादव का कहना है कि हमने सभी गांव के किसानों को सदस्य बनाने का काम किया है जिसका लाभ निश्चित रूप से उन्हें मिलेगा।जबकि अभिमन्यु कुमार वर्णवाल कहते हैं कि उन्होंने किसी जाति विशेष को ध्यान में रख कर नहीं बल्कि समान रूप से आवेदन करने वाले को सदस्य बना कर पैक्स का लाभ दिलवाया है।इसलिए मतदाता उन्हें ही मतदान करेंगे।अब देखना है कि इस पैक्स चुनाव के लिए कड़ी टक्कर में कौन किस पर भारी पड़ेगा।यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही सामने आएगा। इस चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजेश कुमार बताते हैं कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर लिया गया है। निर्धारित तिथि 20 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम 4,30 तक दक्षिणी वारने पंचायत के नोनिया सरकारी विद्यालय में मतदान होना है। उसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर के ट्राईसम भवन में उसी दिन मतपत्र की गिनती कर परिणाम देर रात तक घोषित कर दिया जाएगा।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...