सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से रजौन में जश्न का माहौल, एनडीए कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से रजौन में जश्न का माहौल, एनडीए कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

​रजौन,बांका :-बिहार की राजनीति में हुए बड़े उलटफेर के बाद जैसे ही तारापुर विधायक सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर आई, रजौन प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को इसी उत्साह को साझा करने के लिए भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रजौन बाजार में एक भव्य विजय जुलूस निकाला। जश्न का यह सिलसिला केवल रजौन बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नवादा, कोतवाली सहित प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर एनडीए समर्थकों और सम्राट चौधरी के प्रशंसकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। हाथों में झंडे और जुबां पर सम्राट चौधरी जिंदाबाद व नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम जब जदयू कार्यालय पहुंचा, तो वहां जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना पूरे अंग क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात है और उनके कुशल नेतृत्व में अब बिहार विकास के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा। इस मौके पर अपनी ताकत दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जदयू विधायक मनीष कुमार को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग बुलंद की। उत्सव के इस माहौल में बीस सूत्री अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह, प्रभाष केसरी, निरंजन चौधरी, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, जिला पार्षद मुकेश कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, अशोक यादव, अशोक रजक, गौतम विश्वकर्मा, बिमलेंदु भूषण पाठक, बमबम मिश्रा, सुजीत चौधरी, पप्पू चौधरी, बमबम चौधरी, प्रदीप मंडल, प्रदीप चौधरी, मुन्ना केसरी, स्कंद कुमार सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता गण मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह नई सरकार बिहार के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगी।
रिपोर्ट:- केआर राव 


Post a Comment

0 Comments