रजौन की बेटी स्वस्तिका रिचल ने सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम, बायोलॉजी में हासिल किए 100 अंक

​रजौन,बांका :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा वर्ष 2026 के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें रजौन प्रखंड के कठचातर निवासी स्वस्तिका रिचल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्वर्गीय परमानंद सिंह एवं रामदुलारी देवी की पौत्री तथा राजेश कुमार सिंह एवं स्वीटी कुमारी की सुपुत्री स्वस्तिका रिचल ने बायोलॉजी स्ट्रीम में 93 फीसद (92.8%) अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। स्वस्तिका की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत भागलपुर के कार्मेल स्कूल से हुई थी, जहां उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 96 फीसद अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की थी। इसके बाद उन्होंने वीजे इंटरनेशनल स्कूल, भागलपुर से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अंक पत्र के अनुसार स्वस्तिका रिचल ने जीव विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके अतिरिक्त उन्हें इंग्लिश और केमिस्ट्री में 95-95 अंक तथा पेंटिंग में 96 अंक प्राप्त हुए हैं। अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय स्वस्तिका ने अपनी कड़ी मेहनत और अपने स्वर्गवासी दादा जी के आशीर्वाद को दिया है। वहीं भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर नीट (NEET) की तैयारी करना चाहती हैं और चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गांव और परिवार में जश्न का माहौल है।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post