रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कार्यक्रम

रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कार्यक्रम

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में शनिवार को गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल, मोमेंटो, कलम एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध में प्रथम स्थान पर मोहित कुमार वर्ग सात, द्वितीय स्थान पर सुधांसु कुमार वर्ग आठ, तथा तृतीय स्थान पर रमण कुमार वर्ग आठ रहे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोयम कुमार वर्ग आठ  द्वितीय स्थान पर आर्यन कुमार वर्ग आठ और तृतीय स्थान पर पूजा कुमारी वर्ग आठ  रहे। इस कार्यक्रम के साथ  विद्यालय में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन हुआ,  जिसका विषय था लू लगने का कारण और उसका निवारण के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी।
इसके पश्चात अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका थीम था हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी। इसके अतिरिक्त बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण,  नियमितता, पोशाक आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अंत में,  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य आदित्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर अवधेश कुमार,  मोनिका सिंह, निखिल चन्द्र बोस, तन्नू प्रिया, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, सुनीता कुमारी, आशा देवी, अनीता देवी, मनोज सिंह,  भुवनेश्वर वर्णवाल, यशोदा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments