बांका: चांदन और कटोरिया के बीच पक्की सड़क पर तुर्की मोड़ से ईनारावरण तक सड़क दुर्घटना जोन पहले से ही बना है इसका मुख्य कारण तीखे मोड़ का होना बताया जाता है। लेकिन अब तुर्की मोड़ पर पक्की सड़क पर एक बड़ा गड्ढा इस रास्ते को और भी खतरनाक बना दिया है। इस जगह पर रोजाना दुर्घटना होती रहती हैं और लोग जख्मी हो रहे हैं । यह जर्जर सड़क ऐसे जगह पर बना हुआ है। जहां तीखे मोड़ है इसलिए दोनों तरफ से यह खतरनाक गड्ढा दिखाई नहीं देता है । और किसी भी तरफ से आने जाने वाले वाहन चालक को यहां दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है।इस गड्ढे के कारण जहां रोजाना छोटे बड़े चार पहिया वाहन बड़े झटके के साथ दुर्घटनाग्रस्त होते हैं या उसके पार्ट्स टूटते हैं। वहीं दर्जनों मोटरसाईकिल सवार वहां गिर कर चोटिल हो चुके हैं। इस रास्ते से स्थानीय विधायक,सांसद सहित पदाधिकारी अपने वाहन से गुजरते हैं और इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जिससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है।
