​लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, नवादा बाजार पुलिस ने भेजा जेल

​लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, नवादा बाजार पुलिस ने भेजा जेल

रजौन ,​बांका :- रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए नवादा बाजार सहायक थाना के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी अभियुक्त अमित कुमार (पिता- पप्पू यादव) अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गापुर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की और उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments