स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के साथ रजौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के साथ रजौन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​रजौन, बांका ;-12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विश्व भर में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' (Yoga for Healthy Ageing) थीम के साथ बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह थीम राष्ट्रव्यापी भागीदारी, नवोन्मेषी शुरुआत और साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य सेवा और सक्रिय जीवन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसी कड़ी में रजौन प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में सामूहिक योगाभ्यास के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। ​इस अवसर पर प्रखंड के प्रतिष्ठित दीप नारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, एनएसएस पीओ डॉ. राजीव रंजन सिंह और एनसीसी एएनओ डॉ. शबनम भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही डॉ. गंगाधर सिंह, डॉ. ज्योतिष प्रसाद सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. सुभाष चन्द्र सिंह, श्याम बिहारी, निरंजन सिंह, मनोज सिंह, कुंदन, रिक्कू, जयनंदन, सोनी, काजल, सौरभ, सुमित, पूजा और कार्तिक सहित महाविद्यालय के तमाम कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. नवीन निकुंज एवं काजल कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके कुशल मार्गदर्शन में सभी उपस्थित लोगों ने ताड़ासन, भ्रामरी, शवासन, कपालभांति और प्राणायाम जैसे विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास किया और इनसे मानव जीवन में होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जाना। महाविद्यालय के अलावा प्रखंड के अन्य हिस्सों में भी योग दिवस की भारी धूम रही। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं द्वारा सुंदर योगाभ्यास किया गया, तो वहीं प्रखंड मुख्यालय मैदान पर राजवनेश्वरनाथ तरुण व्यवसाई शाखा के स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से योग सत्र का आयोजन किया। इस विशेष दिन को यादगार बनाने के लिए रजौन प्रखंड के आम नागरिकों, युवाओं और छात्राओं ने न केवल विभिन्न योगासनों और व्यायामों का बारीकी से अभ्यास किया, बल्कि योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक फायदों को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करने का दृढ़ संकल्प भी लिया।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments