मारपीट में जख्मी मामले में 54 को बनाया आरोपी

मारपीट में जख्मी मामले में 54 को बनाया आरोपी

बांका:रविवार को चांदन प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक पर मिस्त्री टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुए गंभीर मारपीट में जहां एक दर्जन के घायल होने के मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 54 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है सभी आरोपी अपने अपने घरों से फरार बताये जा रहे हैं। पहला आवेदन ललन शर्मा के आवेदन पर राजू, जननदेव, राममूर्ति, भूदेव,संतलाल, प्यारेलाल सहित कुल 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है जबकि दूसरी तरफ से संतलाल मिस्त्री के आवेदन पर राहुल,विनोद,दिलीप, मिथलेश,रोशन,ललन, सहित कुल 33 को आरोपी बनाया गया है।दोनों ने एक दूसरे पक्ष पर लोहे के राड लाठी,डंडे से घर में घुस कर जानलेवा हमला करने और गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया गया था। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी इस प्रकार की घटना हुई है और अभी भी दोनों पक्ष में तनाव व्याप्त है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी ही गिरफ्तारी भी किया जाएगा ।पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है।

Post a Comment

0 Comments