बीईओ और प्राचार्य की विदाई

बीईओ और प्राचार्य की विदाई

बांका:चांदन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश ठाकुर और कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य आदित्य कुमार को मंगलवार को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर प्रमुख रविश कुमार,बीडीओ अंजेश कुमार सीओ रविकांत सहित बड़ी संख्या शिक्षक संघ के अधिकारी और शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थी। इस अवसर पर बीईओ को प्रखंड प्रमुख रविश कुमार ने अनुशासन प्रिय और अपने काम के प्रति ईमानदार बताया साथ ही कहा कि अपने कार्यशैली से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक मिशाल कायम किया है। वहीं प्राचार्य आदित्य कुमार को स्कूल की बच्चियों ने रोते हुए विदाई दिया।आदित्य कुमार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में छात्र छात्राओं ने सफलता पाया और स्कूल के साथ प्रखंड का भी नाम रोशन किया। बीईओ सुरेश ठाकुर और प्राचार्य आदित्य कुमार ने काफी भावुक होते हुए कहा कि इस प्रखंड के लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान दिया उसे वे जीवन भर याद रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments