सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद राव का 93 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​रजौन, बांका : प्रखंड के मझगांय-डरपा पंचायत अंतर्गत मझगांय निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद राव का सोमवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने जीवनकाल में एक आदर्श शिक्षक की पहचान रखने वाले लक्ष्मण बाबू अपने पीछे दो पुत्रों कुंजबिहारी राव व मनोज राव और दो पुत्रियों नीलम कुमारी व सुधा कुमारी सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इसके अलावा पूर्व में दिवंगत हो चुके उनके एक अन्य पुत्र स्वर्गीय विपिन राव का शोकाकुल परिवार भी इस दुःख की घड़ी में शामिल है। उनके इस आकस्मिक निधन पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह स्थानीय पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार, दिवंगत शिक्षक के भाई रामचरण राव और प्रभाष चंद्र राव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। सभी ने उनके निधन को शिक्षा जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post