रजौन पुलिस का शिकंजा: 1 गैर-जमानती और 2 इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रजौन,बांका :-रजौन थाना ​क्षेत्र में अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रजौन थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना और सघन गश्ती के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में इश्तेहार वारंटी सिंहनान निवासी पंकज मंडल और अनिल मंडल शामिल हैं। इसके अलावा गैर-जमानती वारंट के मामले में वांछित कठौन निवासी महेश दास को भी दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट:: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post