​रजौन सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 11 लोगों ने किया रक्तदान

​रजौन,बांका :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस शिविर में कुल 11 लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान बांका ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन रविकांत कुणाल और धीरज कुमार ने पूरी सतर्कता के साथ रक्तदाताओं से रक्त का संग्रहण किया। रक्तदान की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम रजौन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी ने अपना 5वां रक्तदान किया। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने 16वीं बार, अजीत कुमार राव ने 12वीं बार, भानु भारती ने 7वीं बार, स्थानीय पत्रकार पीयूष कुमार ने 5वीं बार तथा आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने तीसरी बार रक्तदान कर समाज के लिए मिसाल पेश की। वहीं ओड़हारा पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह और विपिन चौधरी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना, बीसीएम विष्णुदेव कापरी, पवन गुप्ता, सुमित सत्यार्थी और डाटा ऑपरेटर लड्डू कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post