योगापट्टी प्रखंड में 20 सूत्री समिति की बैठक सम्पन्न, योजनाओं की समीक्षा एवं भ्रष्टाचार पर हुई चर्चा

योगापट्टी प्रखंड में 20 सूत्री समिति की बैठक सम्पन्न, योजनाओं की समीक्षा एवं भ्रष्टाचार पर हुई चर्चा






योगापट्टी (पश्चिम चंपारण), 30 जून। योगापट्टी प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक समिति के अध्यक्ष संतोष चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष संतोष चौधरी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बैठक में खाद आपूर्ति, मनरेगा, यूरिया की उपलब्धता, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आवास योजना तथा नल-जल योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित योजनाओं के बेहतर संचालन एवं कमियों को दूर करने पर चर्चा हुई।
बैठक में उपाध्यक्ष शंभु कुशवाहा, सदस्य सर्वेश कुमार, इंद्रजीत ठाकुर, शंभू प्रसाद, जनार्दन पांडेय, सुदामा पाल, लालबाबू पासवान, अंसार मियां, उमा देवी तथा सांसद प्रतिनिधि प्रह्लाद कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: योगापट्टी संवाददाता

Post a Comment

0 Comments