रजौन बीआरसी में पूर्व एमडीएम आरपी सतीश कुमार व डाटा ऑपरेटर चांदनी कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई, नए एमडीएम आरपी सुभाष चंद्र पंडित का भव्य स्वागत​रजौन/बांका, अंग भारत। रजौन-धौनी बीआरसी परिसर में सोमवार को एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोयम चक्रपाणि कनिष्क की अध्यक्षता एवं मध्य विद्यालय कोतवाली के सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक रामविलास सिंह के कुशल संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श मध्य विद्यालय धौनी की छात्राओं स्वीटी, शिवानी, गुंजा, खुशहाली, रितु और शिक्षिका बिंदु कुमारी द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुई। इस गरिमामयी अवसर पर बीआरसी के लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम, बिहार पंचायत नगर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ अरुण कुमार सिंह, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, बीपीएनपीएसएस प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुमार, सुभाष चंद्र सिन्हा, श्याम सुंदर ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनीष कुमार, राजीव रंजन, संतोष कुमार सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, प्रदीप कुमार यादव, भवानी शंकर, गोपाल मंडल, भगवान तांती, विकास पासवान, दिवाकांत यादव, अनिल कुमार यादव और वीरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया। उपस्थित सभी शिक्षकों व कर्मियों ने निवर्तमान एमडीएम आरपी (रिसोर्स पर्सन) सतीश कुमार और पूर्व डाटा एंट्री ऑपरेटर चांदनी कुमारी को माल्यार्पण, बुके, अंग वस्त्र, डायरी व कलम भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस समारोह के दौरान रजौन में नए आए एमडीएम आरपी सुभाष चंद्र पंडित का शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण, बुके और अंग वस्त्र प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बताते चलें कि बिहार सरकार के तीन वर्षीय स्थानांतरण नीति के तहत यह फेरबदल हुआ है, जिसमें अमरपुर प्रखंड से स्थानांतरित होकर सुभाष चंद्र पंडित ने रजौन में कमान संभाली है। वहीं नवंबर 2019 से लगातार रजौन प्रखंड में अपनी सेवाएं दे रहे निवर्तमान एमडीएम आरपी सतीश कुमार का तबादला यहां से धोरैया प्रखंड में किया गया है। दूसरी ओर चांदनी कुमारी ने रजौन बीआरसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर 7 फरवरी 2018 से लेकर 10 फरवरी 2026 तक एक लंबा और सराहनीय कार्यकाल पूरा किया और वर्तमान में वे बौंसी अंचल कार्यालय में अपनी सेवा दे रही हैं। विदाई के क्षणों में वक्ताओं ने दोनों निवर्तमान कर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार कार्यशैली की सराहना की, जबकि नए आरपी सुभाष चंद्र पंडित ने प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना के पारदर्शी व सुचारू संचालन का संकल्प दोहराया।

रजौन बीआरसी में पूर्व एमडीएम आरपी सतीश कुमार व डाटा ऑपरेटर चांदनी कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई, नए एमडीएम आरपी सुभाष चंद्र पंडित का भव्य स्वागत

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post