भवसार फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन

सबौर , भागलपुर:-प्रखंड के कृषि भवन  में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का आयोजन किया गया । जिसमें लोगो को स्वच्छता, पर्यावरण सततता, जनभागीदारी तथा स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया गया । स्वच्छता बनाए रखने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गयी। निकटवर्ती गाँवों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs), महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों की सफाई अभियान के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया । स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जोर दिया गया ।सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए बताया गया। आज स्वच्छता अपनाएँ, हरित भविष्य बनाएँ।*
*स्वच्छ भारत • हरित भारत • स्वस्थ भारत। इस बीच 16 जुलाई से 31 जुलाई  तक लोगो को जागरूक किया जायेगा।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post