चांदन की मेघा प्रिया ने विकसित भारत 2047 निबंध प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन।

बांका:चांदन

प्रखंड मुख्यालय निवासी एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय  के 10वीं की छात्रा मेघा प्रिया ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल लेवल विकसित भारत 2047 विषय पर निबंध लिखकर तीन प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रखंड से जिला तक का नाम रोशन किया है।पूरी तरह अनाथ मेघा प्रिया अपने नाना के घर रह कर मेहनत कर पढ़ाई करती है। मेघा ने अपने निबंध में कहा कि विकसित भारत का मतलब सिर्फ बड़ी बिल्डिंग नहीं बल्कि विकसित भारत का मतलब है कोई भूखा न सोए, कोई बीमार बिना इलाज न मरे,मेघा का सपना है कि 2047 तक हर गांव में एआई चिकित्सक हो और हर गरीब के पास मां  कार्ड हो। उन्होंने कहा साथ ही किडनी, कैंसर का इलाज बिल्कुल मुफ्त हो। क्योंकि मेरी माँ पैसों की कमी से इलाज नहीं करवा पाईं थीं। उसी दिन मैंने कसम खाई थी - मैं हर जिले में 'माँ कार्ड' बनवाऊंगी। उसके निबंध में विकसित भारत में अन्न बैंक और डिजिटल चौपाल जैसी व्यवस्था होनी चाहिए। मेघा का संकल्प है सपना देखो, मेहनत करो, और देश के लिए जियो।अब मेघा को  सुपर 200 की लिस्ट का इंतजार है। चयन होने पर मेघा को 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।स्कूल प्रशासन ने मेघा के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post