बांका:गंगाधाम से बाबाधाम जाने वाली पक्की सड़क से चांदन प्रखंड के कांवरिया पथ तक रोजाना हजारों छोटे बड़े वाहन अपने यात्री का सामान लेकर जाते हैं। इसके लिए दो लिंक पथ है पहला सुग्गासार से हड़खार जिस पर पूरे सावन किसी भी बड़े वाहन को जाने की अनुमति नहीं होती है इसलिए पांडेयडीह से
हड़कट्टा मोड़ एक मात्र पक्की सड़क है जिससे होकर छोटे बड़े वाहन कांवरिया पथ सहित सरकारी धर्मशाला जाने का रास्ता है।इस पक्की सड़क का पूरे सावन दिन रात उपयोग होता है। लेकिन इन दिनों इस पक्की सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। इस सड़क को देख कर लगता ही नहीं है कि यह सड़क पर गड्ढा है या पूरी सड़क ही गड्ढे में है। पांडेयडीह से हरकट्टा कांवरिया पथ जाने में किसी भी वाहन की हालत खराब हो जाती है वही वाहन पर बैठे यात्री भगवान का नाम लेकर इस रास्ते को पार करते हैं।इस प्रकार का नजारा मुख्य सड़क पर भी तुर्की मोड़ और चांदन बस स्टैंड से पूर्व देखने को मिलता है। जहां बीच सड़क पर बड़ा बड़ा गड्ढा हो जाने से सभी वाहन को परेशानी होती है। इस रास्ते से कांवरिया पथ के सरकारी धर्मशाला, गोड़ीयारी,पटनिया,झाझा,से दुम्मा सीमा तक कांवरिया वाहन का आना जाना होता है। मुख्य सड़क के अलावे पांडेयडीह वाली सड़क पर इन दिनों रोजाना दुर्घटना हो रही है। सावन से पूर्व अगर इसकी मरम्मत नहीं कराई जाती है तो कांवरिया वाहन को काफी दिक्कत होगी और लगातार। दुर्घटना की संभावना भी बनी रहेगी।
