रजौन,बांका :-भूमि विवादों के त्वरित और शांतिपूर्ण निष्पादन को लेकर शनिवार को रजौन अंचल कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी जमीन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनता दरबार में इस बार कुल 5 नए मामले सामने आए, जिन्हें दर्ज कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं पहले से लंबित पड़े मामलों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने आपसी सहमति और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर 3 पुराने मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया। इस अवसर पर मामलों की निष्पक्ष सुनवाई के लिए अंचल राजस्व पदाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव और राजस्व कर्मचारी गुड्डू कुमार राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भूमि विवादों के पुलिसिया समन्वय के लिए नवादा बाजार सहायक थाना के एसआई शक्ति पासवान समेत अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।
रिपोर्ट:-केआर राव