रजौन थाना पुलिस ने नीमा गांव में सघन छापेमारी कर 5 फरार गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

​रजौन, बांका :-रजौन थाना पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के नीमा गांव में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच गैर-जमानती वारंटियों (NBW) को धर दबोचा। इस बड़ी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ काफी समय पहले गैर-जमानतीय वारंट निर्गत किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा रही थी। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीमा गांव में दबिश दी और फरार चल रहे आरोपी पंकज साह, मुकेश हरिजन, संजय हरिजन, जीतन हरिजन तथा कैलाश हरिजन को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए शनिवार को ही पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post