ट्रक से 9900 बोतल शराब बरामद,चालक और उपचालक गिरफ्तार।

जितेंद्र पाठक (मुंगेर):संग्रामपुर गंगटा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के क्रम में छाता चौक के समीप एक मिनी ट्रक ने जब पुलिस के रोकने पर भी नहीं रोका तो पुलिस ने पीछा कर उसे ट्रक को पकड़ा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि उस ट्रक से 3447 लीटर अंग्रेजी शराब 9900 बोतल बरामद की किया गया। ट्रक चालक दिलीप कुमार और उपचालक विनोद कुमार से पुलिस ने पूछताछ  के क्रम में उसने बताया की ट्रक लेकर वह बेगूसराय की ओर जा रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और ट्रक को जप्त कर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी शराब तस्करों और बालू माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की कानूनी कार्रवाई चलती रहेगी। किसी भी हालत में शराब तस्करों को नहीं बक्शा जायेगा। थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मेरे सशस्त्र बल और थाने के सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ जुड़े रहते हैं और समाज में किसी भी प्रकार की कोई असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षेत्र में अशांति का वातावरण पैदा नहीं होने दिया जाएगा ऐसा मेरे सभी जवानों और पदाधिकारी की कर्तव्य निष्ठा का प्रमाण है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post