अंचल और थाना ने मृतक को अशांति फैलाने का आरोपी बनाया

बांका: जिस व्यक्ति की मृत्यु बर्ष 2016 में हो गई है उसे एसडीएम बांका के न्यायालय से न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिश भेजा गया है। इस मामले को लेकर मृत परिवार के स्वजन मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर न्यायालय का चक्कर लगा रहा है।जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के कोरिया में हरिकुमार यादव और अशोक यादव के बीच जमीनी विवाद चल रहा था । उसी जमीनी विवाद में थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने एसडीएम को जो  प्रतिवेदन भेजा हैं  उसमें एक नाम गोपाल यादव उर्फ गोपाल महतो ग्राम हड़खार थाना चांदन का भी नाम शामिल है। उसी प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय से यह नोटिस भेजा गया है । इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती कहते हैं कि मूल आवेदन के आधार पर जांच में यह बात सामने नहीं आई कि गोपाल यादव की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य विपक्षी का कहना है कि पुलिस इन अंचल द्वारा बिना किसी जांच के प्रतिवेदन भेज दिया जाता है और दूसरे लोग परेशान होते हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post