मोटरसाइकिल दुर्घटना में दंपत्ति जख्मी

बांका:देवघर चांदन पक्की सड़क पर दर्दमारा सीमा के निकट एक मोटर साईकिल दुर्घटना में पतिपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी मंतोष कोल अपनी पत्नी रूबी देवी ग्राम दौलतपुर थाना फुल्लीडुमर निवासी अपने ससुराल जसीडीह थाना के राजाडीह गांव से अपने घर दौलतपुर जा रहे थे।दर्दमारा के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खोल दिए जाने से मोटरसाइकिल सवार उससे टकरा गया जिससे पति पत्नी सड़क पर गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां कार्यरत चिकित्सा प्रभारी डां आशिष कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post