अंग गौरव सम्मान से सम्मानित हुए शिवपूजन सिंह

रजौन , बांका :-रविवार को टाउन हॉल भागलपुर में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन में समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक व सचिव शिवपूजन सिंह को अंग गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में अंग प्रदेश के प्रगति में योगदान के लिए आयोजक ने अंग वस्त्र व अंग राज दानवीर कर्ण की स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस कार्यक्रम में अंग प्रदेश के 12 जिलों की सहभागिता रही।  शिवपूजन सिंह वर्ष 2010 से लगातार बांका जिला व आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा, शिक्षण सामग्री वितरण, स्वास्थ्य, कृषि, महिला व बाल संरक्षण, स्वरोजगार, पर्यावरण, आपदा जैसे जनजागरूकता व सामाजिक कार्य क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे है। इस अवार्ड के मिलने पर शिवमणि संस्थान व आसपास खुशी का माहौल है।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post