विष्णुपुर में कबीर पंथ का एक दिवसीय भव्य सत्संग संपन्न, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

​रजौन ,बांका :- प्रखंड के सकहारा पंचायत अंतर्गत विष्णुपुर गांव में शनिवार की रात कबीर पंथ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सत्संग का भव्य आयोजन हुआ। विष्णुपुर निवासी संत चुल्हाय मंडल के आवास पर आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संध्या करीब 4:30 बजे संत कबीर दास के भजनों और पवित्र वाणी पाठ के साथ शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात 10 बजे तक चला, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सत्संग में मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार जिले के मखदमपुर अंबे से पधारे महंत संत विवेकानंद दास उपस्थित थे, जिन्होंने कबीर दास के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और मानवता पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही संत छट्टू लाल दास और संत ध्रुव लाल दास ने भी अपने अमृतमयी प्रवचन दिए। वक्ताओं ने कबीर के संदेशों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए लोगों से नशा मुक्ति, भेदभाव रहित जीवन और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया। उपस्थित सत्संग प्रेमियों ने संतों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। विष्णुपुर के ग्रामीणों और कबीर पंथ के अनुयायियों के विशेष सहयोग से सफल हुए इस कार्यक्रम का समापन देर रात महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post