डीएम अंशुल अग्रवाल ने की एनएच और भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

​बांका :-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भू-अर्जन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-333 ए और राष्ट्रीय राजमार्ग-133 ई के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने एनएच-133 ई के पैकेज-1 और पैकेज-2 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​डीएम ने भू-अर्जन से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों के मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य सभी लंबित योजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post