बिहार में शिक्षा क्रांति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' आदर्श विद्यालयों का किया उद्घाटन, रजौन के धौनी में भी शिलापट अनावरण के साथ शुरू हुआ आधुनिक शिक्षा का नया युग

रजौन, बांका बिहार सरकार ने राज्य के हर प्रखंड में शिक्षा के स्तर को विश्वस्तरीय बनाने के उद्देश्य से एक साथ 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' (आदर्श विद्यालयों) का भव्य शुभारंभ किया है, जिसका मुख्य उद्घाटन रविवार को बेगूसराय में आयोजित एक राजकीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समर्पित इन आदर्श विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेलकूद जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। ​बेगूसराय में आयोजित इस मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण रजौन प्रखंड के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी में भी लाइव दिखाया गया, जिसे अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' के रूप में अपग्रेड कर दिया गया है। गौरतलब है कि पूरे रजौन प्रखंड का यह एकमात्र विद्यालय है, जिसे मॉडल विद्यालय के रूप में परिणत किया गया है। लाइव प्रसारण के समापन के बाद, रजौन की बीडीओ अंतिमा कुमारी, बीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ टिंकू सिंह और पंचायत समिति सदस्य अशोक रजक ने संयुक्त रूप से शिलापट का अनावरण कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। वर्तमान में इस आदर्श विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश रंजन के नेतृत्व में 22 शिक्षक-शिक्षिकाएं, एक लाइब्रेरियन अर्चना भारती, दो आदेशपाल मिथुन पासवान व सुनील टुडू और एक रात्रि प्रहरी श्रीकांत कुमार कार्यरत हैं, जो कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 99 छात्राओं सहित कुल 895 नामांकित विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं। इस ऐतिहासिक व भव्य कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश रंजन, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य देवनारायण मंडल, अनंत चंद्र नंदी, अरविंद पासवान, संजीत चौधरी, विभाकर चौधरी तथा शिक्षा विभाग के पुष्पेंद्र कुमार व सच्चिदानंद मंडल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, विद्यालय में कार्यरत शिक्षक उदयकांत मंडल, राजेश प्रभाकर, सोनू कुमार, कंचन कुमारी, अनामिका प्रवीण, फिरोज अंसारी, तारिक अनवर, सोनू प्रसाद, कंचन कुमारी, साधना कुमारी, अंजली मेहता, प्रीति कुमारी, विभीषण कुमार, रितेश चौधरी, लाइब्रेरियन अर्चना भारती, वार्डन रश्मि कुमारी, आदेशपाल मिथुन पासवान और सुनील टुडू के अलावे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टाइप- 4 की भारी संख्या में उपस्थित छात्राओं व स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

रिपोर्ट: -केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post