जितेंद्र पाठक (मुंगेर): हरपुर थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने नए हरपुर थाना भवन में गृह प्रवेश कर सत्यनारायण स्वामी की पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर थाने के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना भी की और प्रसाद का वितरण किया इस पूजा में उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थी इस मौके पर भुना पंचायत के मुखिया अनिल ताती उप मुखिया हिमांशु पाठक जदयू नेता अमित कुमार झा सरपंच ललन कुमार उर्फ लव कुश महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग संस्थान के संचालक विभास सिंह गनैली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निर्मल कुमार मौजूद थे।
