सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) नेता वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस एनकाउंटर, बुलडोजर कार्रवाई और मॉब लिंचिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि भोजपुर के बिलौटी में भरत तिवारी का पुलिस एनकाउंटर हाल के महीनों में हुई ऐसी घटनाओं में 28वीं घटना है। उन्होंने सभी कथित एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने राजगीर मंदिर में दो दलित युवकों की कथित मॉब लिंचिंग का उल्लेख करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पुलिस दमन और बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की भी मांग उठाई।
सभा को भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य फरहान राजा सहित संजय यादव, सुनील राव, सुरेन्द्र चौधरी, संजय राम, संजय मुखिया, वीरेन्द्र पासवान, इस्लाम अंसारी, भरत शर्मा, बीरबल पासवान, गुड्डू मिश्रा, अजीत पुरी, केदार राम, नजरे आलम, भोज राम, सोना देवी एवं अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने राज्य में कानून के शासन को सुनिश्चित करने, कथित पुलिस एनकाउंटरों की न्यायिक जांच कराने तथा मॉब लिंचिंग और बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
(यह समाचार सभा में वक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और उनकी मांगों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।)

