बेतिया -मैनाटाँड मुख्यपथ के यात्री दहशत में.

चम्पारण नीति / बेतिया (प.च.) बेतिया - मैनाटाँड मुख्यपथ फिर से एक और भयंकर सड़क हादसा । एक की मौत दुसरे की हालत चिंताजनक ।
           गत शनिवार को बेतिया - मैनाटाँड मुख्यपथ में भंगहा माई स्थान पेट्रोल पम्प के पास कार व बाईक की जोरदार टक्कर में बाईक चालक की मौत तथा दुसरे की हालत गभीर बताई गई है। मृतक की पहचान रमपुरवा (मैनाटाँड) निवासी साजन कुमार के रुप में हुई है। बाईक चालक मैनाटाँड से बेतिया के लिए जा रहे थे । रास्ते में भंगहा माई स्थान पेट्रोल पम्प से तेल लेकर मुख्यपथ पर पहूँचने के क्रम मे तेज गति से बेतिया की ओर से आ रही कार एवं
 बाईक आमने-सामने टकरा गये...... कार व बाईक की जोरदार टक्कर मेन बाईक की परखच्चे उड़ गये। घटना को देखते हुए स्थानीय लोग,दुकानदार एवं राहगीर काफी संख्या में पहुँच कर घायलों की देखभाल कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही कुमारबाग थाना दल-बल के साथ पहूँकर घायलों को जीएमसीएच बेतिया पहूँचाया । जहाँ चिकित्सको ने जाँच के दौरान बाईक चालक साजन कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरा बाईक सवार की प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया गया । उधर मृत साजन कुमार की पोस्टमार्टम  व घटना की जाँच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार कार  चालक कोई महिला चिकित्सक बताई जा रही है।
          बताते चले कि ..... बेतिया - मैनाटाँड मुख्यपथ में लगातार घटना-दुर्घटना हो रही है जिससे आम यात्रियों में भय और दहशत की स्थिति कायम है। अभी तक दर्जनों दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है । फिर भी प्रशासन की ओर से कोई कारगर कारवाई नही के बराबर है .....

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post