चम्पारण नीति/बेतिया: आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को जंतर मंतर, नई दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और परीक्षा में शुचिता के लिए चल रहे अनशन के समर्थन में बेतिया समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम में शामिल सहभागी व समर्थक
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों, नागरिकों के शांतिपूर्वक आंदोलन को कुचलने की राह पर चल रही सता का अंत होना तय है। इंदिराशाही नहीं रही , तो मोदीशाही भी नही रहेगी। सन्
1974 -77 में छात्रों ने ही तत्कालीन सत्ता का घमंड चूर किया था ! आज फिर एक बार सत्ता की मनमानी के खिलाफ छात्र उठ खड़े हुए है।
चम्पारण के छात्र और नागरिक देश भर के आंदोलनरत छात्रों के साथ हैं। आज के धरना कार्यक्रम का नेतृत्व- श्यामबाबू ,भवेश असगर,सचिन, पंकज, नन्दलाल, अमरेश, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, आलमगीर हुसैन (भारत जोड़ो अभियान ), संत राम (लोक संघर्ष समिति ) और अमेरन्द्र श्रीवास्तव ( समाजवादी जन परिषद ) ने किया।
