आम के पेड़ की छंटाई के दौरान गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में इलाज जारी

​रजौन,बांका :- प्रखंड क्षेत्र के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत मड़नी गांव में गुरुवार की दोपहर एक हादसा हो गया, जहां आम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान मड़नी गांव निवासी 40 वर्षीय मुरारी सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुरारी सिंह घर के समीप आम के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह असंतुलित होकर नीचे आ गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचाया। फिलहाल, सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post