सर्पदंश के शिकार 12 वर्षीय बालक का रजौन सीएचसी में इलाज जारी, स्थिति स्थिर

​रजौन,बांका :-धोरैया प्रखंड क्षेत्र के बड़ेरी गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीड़ित बालक की पहचान छबील मंडल के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विक्रम कुमार गुरुवार को बहियार गया हुआ था, इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में परिजन उसे धोरैया सीएचसी ले जाने के बजाय रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। रजौन सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार द्वारा बालक का त्वरित इलाज शुरू किया गया। चिकित्सक के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण बालक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post