बेतिया। पश्चिम चम्पारण के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूथ आइकॉन बिहार आदित्य मधुकर को आगामी 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।
लाल किले पर आयोजित होने वाले देश के ऐतिहासिक राष्ट्रीय समारोह में आमंत्रण मिलने से जिले के युवाओं में भी उत्साह है। आदित्य मधुकर ने इस आमंत्रण को बिहार के युवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं के लिए गौरव का क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ बिहार के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान युवाओं को सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनहित के कार्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
पश्चिम चम्पारण के युवा प्रतिनिधित्व के रूप में आदित्य मधुकर की लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता जिले के युवाओं के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बनी है।