सीएचसी की हुई अचानक मौत, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने का दिया दबाव

बगहा :
अनुमंडल के ठकराहा प्रखंड स्थित सीएचसी के जीएनएम कमलेश कुमार की शुक्रवार को शाम अचानक मौत हो गई। परिजनों ने उनके मृत्यु पर संदेह व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात कही। मामले के संबंध में ठकराहा सीएचसी में कार्यरत जीएनएम कमलेश कुमार की शुक्रवार देर रात अचानक मौत हो गई। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से अस्पताल में कार्यरत सहकर्मियों व स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। अचानक हुई मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार कमलेश कुमार शुक्रवार शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद तमकुही रोड स्थित अपने क्वार्टर चले गए थे। रात करीब 10 से 10:15 बजे के बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ठकराहा सीएचसी में अफरा-तफरी मच गई और सभी कर्मचारी तमकुही रोड स्थित उनके क्वार्टर पहुंचे।
बताया गया कि मौके पर पहुंचे ठकराहा सीएचसी के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद अस्पताल कर्मी उन्हें लेकर पडरौना जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मृत्यु करीब एक घंटे पहले ही हो चुकी थी।
सीएचसी में रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. धीरज सौरभ ने बताया कि कमलेश कुमार करीब चार बजे तमकुही रोड स्थित अपने क्वार्टर के लिए चले गए थे। निर्धारित समय पर उनके ड्यूटी से लौटने की जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें दोबारा अस्पताल आना पड़ा। शाम करीब 7:30 बजे उनके आने के बाद कमलेश कुमार लगभग आठ बजे फिर अपने क्वार्टर के लिए रवाना हुए। रात करीब 10 बजे उनकी मौत की सूचना अस्पताल को मिली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कमलेश कुमार की पत्नी भी पडरौना पहुंचीं। वहां से शव को लेकर वह तमकुही रोड स्थित क्वार्टर पहुंचीं। इसके बाद सीएचसी की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था कर मृत जीएनएम का शव व उनकी पत्नी को उनके पैतृक गांव राजगीर भेजा गया। अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी उनके साथ पैतृक गांव गए।
अस्पताल कर्मियों के अनुसार कमलेश कुमार का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया गया है। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई है। अचानक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी अचानक हुई मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post