जनता की शिकायत पर चांदन अस्पताल पहुंचे विधायक, कर्मियों की गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी।

बांका: जिले के बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा मंगलवार को चांदन प्रखंड में क्षेत्रीय दौरे के दौरान जनता द्वारा चांदन अस्पताल की अव्यवस्था और वहां के कर्मी द्वारा मरीज के साथ गलत व्यवहार की शिकायत पर विधायक उसी वक्त औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने विधायक से अस्पताल में कर्मियों के नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने की भी शिकायत किया था। साथ ही साथ छोटे और मामूली मरीज को भी जबरन रेफर करने की भी शिकायत किया था।
जांच के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में से कुछ के अनुपस्थित पाए जाने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है, जिससे आम मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।विधायक मनोज यादव ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बांका डीएम अंशुल अग्रवाल और सिविल सर्जन को देने की बात कही। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार और कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की।विधायक ने कहा कि जनता को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार मिलना उनका अधिकार है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post