रजौन में धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, नन्हे बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुति ने मोहा मन

​रजौन,बांका :- देश शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस 2026 और 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' राष्ट्रीय अभियान के तहत प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शुक्रवार को दिन के 11 बजे रजौन में एक भव्य प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा रजौन प्रखंड मुख्यालय परिसर से पूरे देशभक्ति के माहौल में शुरू होकर मुख्य सड़क मार्ग के रास्ते व्यापार मंडल तक पहुंची और फिर वहां से वापस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारों के बीच सभी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहरा रहा था। इस तिरंगा यात्रा में रजौन प्रमुख रूबी कुमारी, बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीडीपीओ चंचला कुमारी, जीविका बीपीएम मुकेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी तारकेश्वर रजक, वीबी-जीरामजी पीओ धर्मेंद्र कुमार, डाटा ऑपरेटर शालीग्राम प्रसाद सिंह, प्रभारी कृषि पदाधिकारी सह कृषि समन्वयक संजय कुमार निराला, कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह, बीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क, बीसीईओ सन्नी कुमारी, पीएचईडी जेई पवन कुमार और प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सुभाष कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही प्रखंड नाजिर चेतन आनंद, प्रखंड प्रधान सहायक संतोष कुमार प्रसाद, अंचल प्रधान सहायक प्रफुल्ल कुमार, सहायक उर्दू अनुवादक अब्दुर रहीम, कार्यालय सहायक उपेंद्र राम, सभी स्वच्छता व आवास पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, प्रखंड व अंचल कर्मी, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रजौन थाना का पुलिस एस्कॉर्ट दल भी यात्रा में मौजूद रहा। प्रभात फेरी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन अंजना सिन्हा, शिक्षिका मीणा हेम्ब्रम, रुक्मिणी कुमारी, कंचन कुमारी, रिंकू कुमारी, दिव्या भारती सहित विद्यालय की छात्राओं, महिला पर्यवेक्षिका शर्मिला कुमारी, श्वेता कुमारी, सुमन लता, नंदनी, राजकुमारी, सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रखंड मुख्यालय में उस वक्त माहौल और भी खास हो गया जब चकसपिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 8 की सेविका बेबी कुमारी के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए उनके केंद्र के पांच नन्हे-मुन्ने बच्चों- सिमरन भारती, सोनू कुमार, माही कुमार, अमृत सागर और शिवम कुमार ने देशभक्ति गीतों की धुनों पर बेहद मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों का दिल जीत लिया, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post