बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर हथियार का प्रदर्शन लोगो के बीच चर्चा विषय बन गया है। कुछ लोग इसे नियम के विपरीत मान रहे हैं जबकि कुछ लोग स्थानीय पदाधिकारी की चुप्पी पर भी चर्चा कर रहे हैं। यह नजारा उस वक्त सामने आया जब प्रखंड कार्यालय के बाद सभी गणमान्य व्यक्ति पंचायत सरकार भवन की ओर झंडोत्तोलन के लिए आ रहे थे।उसी भीड़ में प्रखंड मुख्यालय के गरीब नवाज कमिटी के अध्यक्ष शेख रूपसान अपने निजी अंगरक्षक के साथ हथियार सहित उपस्थित हो गये लोगों की नजर जब उस हथियार लेकर आए निजी सुरक्षाकर्मी पर पड़ी तो चर्चा शुरू हो गयी। कुछ लोगों ने यह भी देखा भी खुद बीडीओ अंजेश कुमार भी उस सुरक्षाकर्मी के पीछे चल रहे थे। पंचायत भवन के बाद पशु चिकित्सालय में भी उसी प्रकार उसकी उपस्थिति देखी गई। लेकिन जब कुछ लोगों द्वारा उसका फोटो लिया गया तो वे लोग चुपचाप वापस चले गए। जबकि थाना परिसर के झंडोत्तोलन में वह उपस्थित नहीं हुआ।नियमानुसार झंडोत्तोलन या किसी सार्वजनिक स्थल या सभा में निजी या लाईसेंसी हथियार को ले जाना नियम के विरुद्ध माना जाता है फिर सभी अधिकारियों के बीच एक मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष द्वारा हथियार के साथ निजी सुरक्षाकर्मी का पहुंचना कहां तक उचित था। अगर यह नियम के विपरीत था तो स्थानीय पदाधिकारी ने इसका विरोध क्यों नहीं क्या। इस संबंध में बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि उनका ध्यान उस व्यक्ति पर नहीं गया। और न ही मैं उस व्यक्ति को जानता हूं।जबकि सीओ रविकांत कुमार भी इसी प्रकार की बात कर इससे अपना पल्ला झाड़ते दिखे गये। जबकि कुछ स्थानीय नेता यह जानना चाह रहे कि क्या उक्त व्यक्ति को अपना निजी सुरक्षाकर्मी रखने की जानकारी स्थानीय थाना को है। या वह लोगों के बीच दहशत फैलाने और अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में भी हथियार के साथ पहुंच गया। और स्थानीय पदाधिकारी चुप रहे।
झंडोत्तोलन में हथियार लेकर जाने की खूब हो रही है चर्चा, प्रशासन मौन
byआमोद कुमार दुबे
-
0

