रजौन,बांका :-रजौन प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक आन, बान और शान से तिरंगा लहराया। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सामने प्रमुख रूबी कुमारी, अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बीडीओ अंतिमा कुमारी, बीआरसी में बीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन अंजना सिन्हा ने ध्वजारोहण किया, जबकि विधि-व्यवस्था के प्रहरियों में रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार और नवादा बाजार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने अपने-अपने कार्यालय परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ अन्य विभागों में भी गजब का उत्साह दिखा। रजौन सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, पशु चिकित्सालय में डॉ. श्री राम, ई-किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, रजौन विद्युत कार्यालय में सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार और सकहारा विद्युत सब स्टेशन में कनीय विद्युत अभियंता राजाराम प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वहीं प्रेस क्लब में पत्रकार अश्विनी श्रीवास्तव और बिहार पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उत्साह दिखा, जहां राजकीय पॉलिटेक्निक बांका में प्राचार्य ई. बीरबल कुमार रजक, डीएन सिंह कॉलेज भूसिया में प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, आरएसजे चौधरी कॉलेज धौनी में प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी, सरस्वती विद्या निकेतन धौनी में प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश रंजन, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चकसपिया में प्रधानाचार्य मनोज कुमार पंडित और उच्च माध्यमिक विद्यालय अमहारा-कोतवाली में प्रभारी प्रधानाचार्य अनुज कुमार राय ने झंडोत्तोलन किया, वहीं सरस्वती शिशु मंदिर पुनसिया व नवादा बाजार के अलावे निर्मल गुरुकुल धौनी, राकेश बाल विकास केंद्र खिड्डी, वीणा पब्लिक स्कूल खिड्डी और अथर्व पब्लिक स्कूल खुशहालपुर सहित अन्य सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के अलावे प्रभातफेरी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुनसिया बाजार में प्रबंध कार्यकारिणी समिति के उप सचिव श्याम कुमार एवं सरस्वती शिशु मंदिर नवादा बाजार में सचिव आयुष कुमार ने ध्वजारोहण किया। लोकतंत्र का यह उत्सव पंचायत स्तर पर भी पूरी गरिमा के साथ मनाया गया, जहां रजौन पंचायत भवन में मुखिया रंजना देवी, मझगांय-डरपा में मुखिया मृत्युंजय कुमार, ओड़हारा में मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, पड़घड़ी-लकड़ा में मुखिया चंदा रानी, नवादा-खरौनी पंचायत भवन में मुखिया आरती देवी, सकहारा में मुखिया अमृता देवी, हरचंडी-अमहारा में मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा, संझा-श्यामपुर में मुखिया आशा देवी ने अपने-अपने पंचायत भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सहकारिता व राजनीतिक क्षेत्र में भी उत्साह कम नहीं था, रजौन व्यापार मंडल में अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल, रजौन पैक्स में अध्यक्ष विभाष साह, ओड़हारा पैक्स में अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार उर्फ अजीत मंडल के अलावा कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पवित्र प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, उत्तरी मंडल भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी और राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बिहारी लाल मंडल ने भी शान से तिरंगा फहराया। वहीं बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो इंडियन बैंक रजौन में सहायक शाखा प्रबंधक चंदन कुमार, एसबीआई बैंक पुनसिया में लेखापाल अजय प्रसाद सिंह, यूको बैंक कटियामा में शाखा प्रबंधक मोहम्मद इंतेखाव, यूनियन बैंक रजौन में खजांची सुजीत कुमार राव ने तिरंगा फहराया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए प्रखंड के सकहारा गांव में शहीद सुधांशु के घर पर उनके परिजनों ने तिरंगा फहराया, जबकि नवादा बाजार स्थित शहीद सुधांशु चौक पर उनके परिजनों की मौजूदगी में नवादा बाजार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। सामाजिक संगठनों में लायंस क्लब में अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके अतिरिक्त प्रखंड मुख्यालय प्रवेश द्वार के समीप अवस्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थल पर कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश एवं पटेल युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में माल्यार्पण करने के बाद कुर्मी महासंघ के सचिव संदीप कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया, जबकि कर्पूरी ठाकुर स्मारक स्थल पर रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, लक्ष्मीबाई जीविका सीएलएफ में अध्यक्ष राखी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं इस स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक भूदेव चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, उप प्रमुख गुड्डू राजा, बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ विश्वजीत कुमार, आरओ सुरजेश्वर श्रीवास्तव, सीडीपीओ चंचला कुमारी, रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार, रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन कुमार पासवान, रजौन उत्तरी जिला परिषद प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, एमएलसी प्रतिनिधि संजय कुमार पंडित, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, देवनंदन श्रीवास्तव, उदय कुमार सिंह, अजय झा, हेमंत झा, पीवीसीएस संघ प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार यादव, पूर्व जीप सदस्य उमेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा, एनडीए नेता विजय प्रसाद साह, निरंजन चौधरी, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, प्रभाष केशरी, अशोक यादव, निरंजन सिंह, मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, बबलेश केशरी, विपिन कुशवाहा, गौतम विश्वकर्मा, मो. मुजफ्फर, मो. मुस्तफा, अचल उर्फ बब्बू, राधे साह, पंसस नीलेश प्रसाद, मेघु पासवान, प्रमोद कुमार सुमन, विष्णुदेव ठाकुर, मंदारेश्वर कुमार मंटू, अजय भारद्वाज, सुदामा सिंह, संजय राव, कौशल किशोर, अजीत कुमार राव, भानु भारती, रितेश कुमार सिंह, प्रियरंजन रविदास, सिट्टू राजबब्बर सिंह, बासुकी कुमार, स्कंद कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षाविद, प्रबुद्धजन, राजनीतिक दल के नेताओं के अलावे त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान सभी स्थानों पर पहुंच कर झंडोत्तोलन समारोह में बढ़-चढ़कर शिरकत कर रहे थे।
रिपोर्ट:- के आर राव