भाकपा नेता ओम प्रकाश क्रांति का योगी सरकार पर हमला, बोले- कम्युनिस्टों से डर गई भाजपा


बेतिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पश्चिम चंपारण जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने 1 सितंबर को दिल्ली में होने वाली ‘बदलाव जरूरी है’ रैली को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाकपा नेताओं को कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति असहिष्णुता बताया।
ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि नेताओं को हाउस अरेस्ट करने से कम्युनिस्ट आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देशभर से बड़ी संख्या में कम्युनिस्ट कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं और रैली देश को नई राजनीतिक दिशा देने का संदेश देगी।
उन्होंने कहा कि रैली में संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा नौजवानों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
भाकपा नेता ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कम्युनिस्टों की बढ़ती सक्रियता से सरकार चिंतित है। उनके अनुसार, कम्युनिस्ट सत्ता में आएं या नहीं, लेकिन चुनावी समीकरण को प्रभावित करने की क्षमता जरूर रखते हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post