रजौन, बांका :- तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध दीपनारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया में स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-4 की आंतरिक परीक्षा आगामी 18 सितंबर से प्रारंभ होने जा रही है। परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंतरिक परीक्षा 18 सितंबर से 23 सितंबर तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम पाली पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 01 बजे से 02 बजे तक चलेगी। उन्होंने विस्तृत कार्यक्रम साझा करते हुए बताया कि 18 सितंबर को एमजेसी- V, 19 सितंबर को एमजेसी- VI, 21 सितंबर को एमजेसी- VII, 22 सितंबर को एमआईसी- IV तथा 23 सितंबर को एईसी- IV (एनसीसी) कोर्स की परीक्षा निर्धारित विषयों के अनुसार दोनों पालियों में संपन्न होगी, जिसकी विस्तृत समय-सारिणी कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा दी गई है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास कॉलेज का परिचय-पत्र और सेमेस्टर-3 का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) होना अनिवार्य है, बिना इन दस्तावेजों के किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए सभी परीक्षार्थी समय से पूर्व अपने आवश्यक कागजातों के साथ महाविद्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट :- केआर राव