बांका :सावन समाप्त होते ही कांवरिया पथ पर सरकारी चापानल अवैध कब्जा होना शुरू हो गया हैं। इतना ही नही सरकारी चापानल पर लिखा पीएचईडी का बोर्ड औऱ नम्बर भी मिटा दिया गया हैं।और उस चापानल पर अन्य ग्रामीणों को पानी पीने से रोका जा रहा हैं। जिससे कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति उतपन्न हो गयी हैं। ऐसा नजारा सिलजोरी पंचायत के यादोरायडीह गांव में मंदिर के सरकारी चापानल जो कांवरिया पथ पर स्थित था और पूरे सावन उसका कांवरिया सहित अन्य दुकानदार औऱ ग्रामीण उपयोग करते थे लेकिन सावन खत्म होते ही उस चापानल से स्थानीय निवासी सह दुकानदार कारू यादव उर्फ श्याम यादव द्वारा पीएचईडी का नाम और नम्बर रात को मिटा दिया गया औऱ सुबह से उस चापानल से किसी को पानी लेने से मना कर रहा हैं और उस चापनल की अपना बता रहा हैं जिससे लोगो मे आक्रोश हैं। इस संबंध में बीडीओ अंजेश कुमार का कहना है कि इस प्रकार की कोई लिखित शिकायत नही है।आवेदन आने पर विभाग से कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
नाम और नम्बर मिटा कर चापानल पर कब्जा
byआमोद कुमार दुबे
-
0
